नेसेट में बेनेट के विरोध का विपक्ष ने लिया संकल्प
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113290-नेसेट_में_बेनेट_के_विरोध_का_विपक्ष_ने_लिया_संकल्प
ज़ायोनी शासन की संसद में विपक्षी दलों के गठबंधन के नेताओं ने बेनेट कैबिनेट के फ़ैसलों और योजनाओं का विरोध करने का एलान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०२२ १२:४८ Asia/Kolkata
  • नेसेट में बेनेट के विरोध का विपक्ष ने लिया संकल्प

ज़ायोनी शासन की संसद में विपक्षी दलों के गठबंधन के नेताओं ने बेनेट कैबिनेट के फ़ैसलों और योजनाओं का विरोध करने का एलान किया है।

मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईल के पूर्व प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू के समर्थक गठबंधन के नेताओं इस्राईली संसद नेसेट में प्रधान मंत्री नफ़्ताली बेनेट की सरकार के फ़ैसलों और योनजाओं का विरोध करने का एलान किया है।

पिछले हफ़्ते बेनेट कैबिनेट ने सर्विस से हटाए गए सैनिकों को वित्तीय सहायता देने वाले क़ानून के विरोध का प्रयास किया था, लेकिन इस्राईली रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ की सहमति से विपक्ष ने इस क़ानून को पारित करा लिया।

विपक्षी गठबंधन के नेताओं का कहना है कि अब वे ज़ायोनी सरकार के सभी फ़ैसलों का विरोध करेंगे, क्योंकि यह सरकार अब पतन की ओर बढ़ रही है, हालांकि वह ख़ुद को मुक्ति दिलाने के लिए हर ग़लत और सही काम करने के लिए तैयार है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए