मस्जिदुल अक़सा में झड़प, 4 इस्राईली सैनिक और 3 फ़िलिस्तीनी घायल
मंगलवार को मस्जिदुल अक़सा में फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़प में चार ज़ायोनी सैनिक और तीन फ़िलिस्तीनी नागरिक ज़ख़्मी हो गए।
इस बीच, मंगलवार की शाम वेस्ट बैंक स्थित अवैध बस्तियों में बसने वाले ज़ायोनियों के एक समूह ने सलवान शहर पर धावा बोल दिया और इस फ़िलिस्तीनी नागरिकों के साथ मारपीट की और उनकी संपत्तियों को नुक़सान पहुंचाया।
इस्राईलियों के इस हमले में कई फ़िलिस्तीनी नागरिक ज़ख़्मी हो गए हैं। इस्राईली सैनिकों ने सलवान शहर में दो फ़िलिस्तीनी नागरिकों को गिरफ़्तार कर लिया।
अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में इस्राईलियों की रैली और प्रदर्शनों के परिणाम स्वरूप वेस्ट बैंक में तनाव की स्थिति है।
इससे पहले रविवार को वेस्ट बैंक में ज़ायोनियों के हमलों में कम से कम 200 फ़िलिस्तीनी ज़ख़्मी हो गए थे।
रविवार को इस्राईलियों ने ज़ायोनी सेना के समर्थन में फ़्लैग मार्च नामक रैली का आयोजन किया था, जिस पर फ़िलिस्तीनियों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए