ज़ायोनियों के मुक़ाबले में हिज़बुल्लाह को फिर मिली विजय
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113330-ज़ायोनियों_के_मुक़ाबले_में_हिज़बुल्लाह_को_फिर_मिली_विजय
ज़ायोनी संचार माध्यमों ने नबी बेर्री के फिर से संसद सभापति बनने को हिज़बुल्लाह के दुश्मनों की हार बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०२२ १४:३५ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों के मुक़ाबले में हिज़बुल्लाह को फिर मिली विजय

ज़ायोनी संचार माध्यमों ने नबी बेर्री के फिर से संसद सभापति बनने को हिज़बुल्लाह के दुश्मनों की हार बताया है।

लेबनान की संसद के लिए नबी बेर्री के पुनः चयनित हो जाने पर ज़ायोनी संचार माध्यमों ने लिखा है कि यह हिज़बुल्लाह के शत्रुओं की खुली हार है।

मंगलवार को नबी बेर्री को लेबनान की संसद के लिए पुनः सभापति चुना गया।  वे सातवीं बार इस पद पर चुने गए हैं।  82 वर्षीय नबी बेर्री पहली बार सन 1992 में लेबनान की संसद के सभापति चुने गए थे।

इस्राईली समाचारपत्र "इस्राईल हेयूम" के अनुसार इस प्रकार से लेबनान के चुनाव के बाद हिज़बुल्लाह की यह पहली विजय है।  लेबनान में 15 अप्रैल 2022 को संसदीय चुनाव आयोजित हुए थे।  नेबी को 128 मतों के मुक़ाबले में 65 मत हासिल हुए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए