इस्राईल ने फिर दिखाई दरिंदगी, 24 घंटे में तीन फ़िलिस्तीनी क़त्ल
इस्राईली सेना ने गुरुवार को भी वेस्ट बैंक के बैतलहम नगर में हमला करके एक फ़िलिस्तीनी युवा को क़त्ल कर दिया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में इस्राईल के हाथों में मारे गए फ़िलिस्तीनियों की संख्या 3 हो गई।
एमन महमूद नाम के 21 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवा को शरणार्थी शिविर के भीतर एक झड़प के दौरान इस्राईली सैनिकों ने गोली मारी।
ज़ायोनी सैनिकों ने गुरुवार की सुबह फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़तार करने के उद्देश्य से इस इलाक़े पर छापा मारा जिसके दौरान फ़िलिस्तीनी युवाओं से उनकी झड़पें शुरू हो गईं मगर इस बीच इस्राईली सेना के स्नाइपरों ने आस पास की इमारतों की छतों पर पोज़ीशनें संभाल लीं और फ़िलिस्तीनियों पर फ़ायरिंग की जिसमें एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो गया और 2 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर है।
इस्राईली सैनिकों ने इस कार्यवाही के दौरान एक फ़िलिस्तीनी शहीद का मकान भी ध्वस्त कर दिया।
इस्राईली प्रधानमंत्री नफ़ताली बेनेत ने एक ट्वीट में कहा कि फ़िलिस्तीनी शहीदों के घर गिराने से पता चलता है कि यह उन्हीं के शब्दों में आतंकवाद को रोकने की प्रभावी कार्यवाही है।
बुधवार की शाम भी एक फ़िलिस्तीनी युवा जेनिन के क़रीब याबद शहर में शहीद हो गया जबकि छह घायल हो गए।
इससे कुछ घंटे पहले फ़िलिस्तीनी पत्रकार ग़ुफ़रान वरासना को इस्राईली सैनिकों ने गोली मार कर शहीद कर दिया। यह घटना अलख़लील नगर के क़रीब हुई। पत्रकार को उस समय गोली मारी गई जब वह टीवी चैनल के दफ़तर जा रही थीं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए