इस्राईल बिखरने की कगार पर खड़ा हैः बेनेत
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नफ़ताली बेनेत ने कहा कि इस्राईल बिखरने की कगार पर खड़ा है। अवैध अधिकृत फ़िलिसितीन में फैली अराजकता की ओर इशारा करते हुए बेनेत ने कहा कि सुरक्षा और इंटेलीजेन्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी यह चिंता ज़ाहिर कर रहे हैं कि इस्राईल बिखर जाएगा।
बेनेत ने ज़ायोनियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस्राईल के सामने बहुत बड़ी परीक्षा की घड़ी है, जो हालात आज हैं वह पहले कभी नहीं रहे, हम एतिहासिक दोराहे पर खड़े हैं।
ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आठवें दशक के क़रीब पहुंच रहे हैं, हमारे यहां जिस तरह का चुनावी और राजनैतिक गतिरोध है वह ज़ाहिर करता है कि इस्राईल का पतन क़रीब है।
इस्राईल में इससे पहले भी कई राजनैतिक और सामरिक अधिकारियों और कुछ बुद्धिजीवियों ने भी कहा है कि इस्राईल बिखरने के क़रीब पहुंच गया है।
हारेत्ज़ अख़बार के टीकाकार आरी शावीत ने इसी अख़बार में लिखा था कि इस्राईल अपनी आख़िरी सांसें ले रहा है, अब इस्राईल जीवन गुज़ारने की जगह नहीं रहा यहां से पलायन कर जाना चाहिए।
इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने एक बयान दिया था कि मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा कि इस्राईल अपने जीवन के सौ साल पूरे कर ले लेकिन ज़रूरी नहीं है कि इस्राईल इतने समय तक बाक़ी रहे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए