देश के राजनैतिक संकट के समाधान पर इराक़ी प्रधानमंत्री का बल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11350-देश_के_राजनैतिक_संकट_के_समाधान_पर_इराक़ी_प्रधानमंत्री_का_बल
इराक़ के प्रधानमंत्री ने वार्ता के माध्यम से देश के राजनैतिक समाधान के संकट पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१६ १६:०८ Asia/Kolkata
  • देश के राजनैतिक संकट के समाधान पर इराक़ी प्रधानमंत्री का बल

इराक़ के प्रधानमंत्री ने वार्ता के माध्यम से देश के राजनैतिक समाधान के संकट पर बल दिया है।

हैदर अलएबादी ने शनिवार को देश भर से आए युवाओं से मुलाक़ात में इराक़ के सभी राजनैतिक गुटों के बीच बात-चीत की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा कि देश के सुधार के लिए वार्ता के अलावा कोई मार्ग नहीं है और जो लोग इसके विरोधी हैं उनसे मुक़ाबला किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश के संकट का एकमात्र समाधान, सहमति और सहिष्णुता है और हम सभी को यह जान लेना चाहिए कि शक्ति के बल पर किसी पर कोई विचार थोपा नहीं जा सकता।

इराक़ के प्रधानमंत्री ने दाइश के आतंकियों के बारे में कहा कि दाइश के सुरक्षा संबंधी ख़तरे को नियंत्रित कर लिया गया है लेकिन वे अब भी इराक़ियों के लिए एक ख़तरा है इस लिए हम पूरी दृढ़ता के साथ आतंकियों का मुक़ाबला करेंगे। हैदर अलएबादी ने देश के राजनैतिक व आर्थिक संकट की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस संकट से निपटने और राजनैतिक व आर्थिक सुधार के लिए समय की आवश्यकता है। (HN)