दमिश्क़ पर इस्राईल ने फिर दाग़े मिसाइल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113502-दमिश्क़_पर_इस्राईल_ने_फिर_दाग़े_मिसाइल
इस्राईल ने एक बार फिर सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पर मिसाइल हमला किया है, लेकिन इस्राईली मिसाइलों को सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०२२ ०६:५६ Asia/Kolkata
  • दमिश्क़ पर इस्राईल ने फिर दाग़े मिसाइल

इस्राईल ने एक बार फिर सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पर मिसाइल हमला किया है, लेकिन इस्राईली मिसाइलों को सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही मार गिराया है।

सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया है कि अवैध अधिकृत गोलान हाइट्स से दमिश्क़ की ओर मिसाइल दाग़े गए, जिनमें से अकसर को हवा में ही मार गिराया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार की रात ठीक 11 बजकर 18 मिनट पर इस्राईल ने मिसाइलों से हमला किया, लेकिन देश की वायु सुरक्षा प्रणाली ने अकसर मिसाइलों को नष्ट कर दिया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमले में किसी के मारे जाने की कोई सूचना नहीं हैं, हालांकि संपत्ति को कुछ नुक़सान हुआ है।

इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि दमिश्क़ के निकट शक्तिशाली धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं, जहां हिज़्बुल्लाह और सीरियाई सेना की यूनिट सक्रिय है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए