इराक़ में अमरीकी वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन हमला
इराक़ में अमरीका के वाणिज्य दूतावास पर एक बार फिर ड्रोन हमला हुआ है।
मीडिया सूत्रों ने इराक़ी कुर्दिस्तान के अरबील शहर में अमरीका के वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन हमले की ख़बर दी है।
साबेरीन न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार अरबील शहर में अमरीका के वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन हमला हुआ है।
इसी के साथ ही एक कुर्द सूत्र का कहना है कि अरबील के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं।
अलअहद और अलमयादीन चैनलों ने अपनी रिपोर्टों में इस हमले की पुष्टि की है।
साबेरीन न्यूज़ का कहना है कि हमले के बाद वहां से धुंए के बादल उठते हुए दिखाई दिए।
ज्ञात रहे कि इससे पहले इराक़ी कुर्दिस्तान के अरबील शहर में अमरीका के सैन्य अड्डे अलहरीर पर ड्रोन हमले हुए थे।
इसी के साथ इससे पहले अरबील एयरपोर्ट में अमरीका के सैन्य अड्डे पर कई बार हमले हो चुके हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए