हिज़्बुल्लाह की जवाबी कार्यवाही का इस्राईल को पूरा यक़ीन है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113600-हिज़्बुल्लाह_की_जवाबी_कार्यवाही_का_इस्राईल_को_पूरा_यक़ीन_है
….हिज़्बुल्लाह की ठोस जवाबी कार्यवाही का डर पूरे इस्राईल में फैला हुआ हैं इस्राईल में यह सुगबुगाहट है कि इस्राईल मेडीटेरियन सागर में लेबनान की जल सीमा का उल्लंघन कर सकता है जिस पर हिज़्बुल्ला की ओर से जवाबी कार्यवाही ज़रूरत होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०२२ १२:२२ Asia/Kolkata

….हिज़्बुल्लाह की ठोस जवाबी कार्यवाही का डर पूरे इस्राईल में फैला हुआ हैं इस्राईल में यह सुगबुगाहट है कि इस्राईल मेडीटेरियन सागर में लेबनान की जल सीमा का उल्लंघन कर सकता है जिस पर हिज़्बुल्ला की ओर से जवाबी कार्यवाही ज़रूरत होगी।

कारण यह है कि इस्राईल लेबनान का तेल और गैस चुराने की कोशिश में है। तीन ज़ायोनी मंत्रियों ने इसी संदर्भ में दावा किया है कि तेल निकालने के लिए समुद्र में बनाई गई जेटी अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की सीमा के भीतर है।.....लेबनान के एक मंत्री ने कहा कि इस विषय की समीक्षा के लिए लेबनान के मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है।

लेबनान के राष्ट्रपति मिशल औन ने विदेश मंत्री को बुलाया और कहा कि इस मामले में हमारा स्टैंड बिल्कुल साफ़ है जिससे दुनिया के देशों को अवगत कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमरीका भी दख़ल देता है और वह लेबनान में निष्पक्ष कदापि नहीं है।

हिज़्बुल्लाह के समर्थक संसदीय दल के नेता मुहम्मद रअद का कहना था कि इस्राईल के इस लोभ और चोरी की नीयत पर अंकुश लगाने के लिए सारे राजनैतिक दलों को एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के संचालन की शैली राष्ट्रपति हितों की रक्षा पर केन्द्रित है हम किसी भी हालात ज़ायोनियों को यह अनुमति नहीं देंगे कि वे हमारे तेल व गैस संसाधनों और भंडारों की चोरी करें।.....ब्ससाम यासीन उस टीम का हिस्सा हैं जो सीमाओं के निर्धारण के विषय पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2290 वर्गकिलोमीटर का इलाक़ा भूमध्य सागर के भीतर हमारा व्यापारिक  इलाक़ा है। हमने पांच दौर की वार्ताओं में अपने इस लक्ष्य को स्पष्ट रूप से उठाया है। हिज़्बुल्लाह के प्रमुख सैयद हसन नसरुल्लाह आज की रात लेबनान के हालात और इस्राईल की विस्तारवादी नीतियों के बारे में भाषण देंगे।

बैरूत से हसन अज़ीमज़ादे की रिपोर्ट