इस्राईल के पोर्ट सिटी हैफ़ा की रिफ़ाइनरी में लगी भीषण आग
अवैध अधित फ़िलिस्तीन के हैफ़ा शहर में एक रिफ़ाइनरी में भीषण आग लग जाने की घटना के बाद एक बार फिर अफ़रा तफ़री मच गई है।
फ़िलिस्तीनी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार आग इतनी भीषण लगी कि बहुत दूर से धुएं के गहरे बादल उठते दिखाई दिए।
अभी इस घटना के बारे में अधिक ब्योरा नहीं मिला है।
आज सुबह के समय भी तेल अबीब के रोहवोत इलाक़े में ज़हरीला पदार्थ अमोनिया लीक हो जाने की घटना के बाद भी आग लग गई। तेल अबीब के दक्षिण में स्थित एक कारखाने में यह घटना हुई और इसकी चपेट में बहुत से लोग आए।
इस्राईल इस प्रकार की घटनाओं की रिपोर्टिंग पर कड़ाई से रोग लगाता है जिनके पीछे संभावित रूप से प्रतिरोधकर्ता फ़िलिस्तीनी संगठनों का हाथ हो।
चूंकि दुनिया अलग अलग इलाक़ों से लाकर बसाए गए लोगों से इस्राईल का समाज बना है और उनके बीच भारी विषमता और असमानता पायी जाती है इसलिए इस तरह की ख़बरों से उनमें आतंक फैल जाता है और तेल अबीब सरकार इस तरह की घटनाओं की रिपोर्टिंग पर रोग लगा देती है।
इस्राईली सरकार अपने नागरिकों को यह यक़ीन दिलाने की दिन रात कोशिश करती है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं मगर इस बीच जब लगातार घटनाएं हो रही हैं तो इस्राईली समाज में बड़ी बेचैनी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए