फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल के हमले हुए तेज़, एक और फ़िलिस्तीनी...
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i113938-फ़िलिस्तीनियों_पर_इस्राईल_के_हमले_हुए_तेज़_एक_और_फ़िलिस्तीनी...
अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सैनिकों ने वेस्ट बैंक में एक और फ़िलिस्तीनी को गोली मार कर शहीद कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०२२ १४:३८ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल के हमले हुए तेज़, एक और फ़िलिस्तीनी...

अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सैनिकों ने वेस्ट बैंक में एक और फ़िलिस्तीनी को गोली मार कर शहीद कर दिया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने उक्त फ़िलिस्तीनी युवा को रविवार की सुबह उस समय फ़ायरिंग का निशाना बनाया जब वह वेस्ट बैंक में ग़ैर क़ानूनी रूप से बनाई गयी नस्लभेदी दीवार को फांदने का प्रयास कर रहा था।

इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग की वजह से शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनी का नाम अहमद सलीम ग़ानिम बताया गया है। इससे पहले शुक्रवार को अतिग्रहणकारी इस्राईली सैनिकों ने वेस्ट बैंक के शहर जेनीन में फ़ायरिंग करके तीन फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया था।

पिछले कई महीनों के दौरान फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईली सैनिकों के हमलों में तेज़ी आ गयी है जिसके कारण दर्जनों फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हो चुके हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए