इस्राईल में हिंसक घटनाओं में तेज़ी अधिकारियों को चिंता
इस्राईल में हिंसक घटनाओं में वृद्धि होने की वजह से इस्राईली अधिकारियों और जनता में चिंता की लहर दौड़ गयी है।
इस्राईल में हिंसक घटनाओं में वृद्धि होने की वजह से इस्राईली अधिकारियों और जनता में चिंता की लहर दौड़ गयी है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के अवैध अधिकृत इलाक़ों में पिछले 24 घंटे के दौरान 7 इस्राईली मारे गये।
मारे गये लोगों की वजह घरेलू हिंसा, मतभेद और बदले की कार्यवाहियां बताई गयी हैं।
अवैध अधिकृत क्षेत्रों में हिंसक घटनाओं, हत्याओं और लूटपाट की घटनाओं में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है जिस पर इस्राईली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी यूराम सोफ़र ने बड़े पैमाने पर जांच के आदेश भी दिए हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!