अमरीकी और इस्राईली षडयंत्र है बाइडेन की मध्यपूर्व यात्रा
फ़िलिस्तीनी नेता का कहना है कि बाइडेन की मध्यपूर्व यात्रा वास्तव में प्रतिरोध के केन्द्र के लिए अमरीकी और इस्राईली षडयंत्र है।
जेहादे इस्लामी के नेता मुहम्म शल्लह ने अमरीकी राष्ट्रपति की मध्यपूर्व यात्रा के दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनी जनता इसका किसी भी रूप में स्वागत नहीं करती।
उन्होंने बताया कि अमरीका की सरकार अवैध ज़ायोनी शासन की सबसे बड़ी समर्थक है। इस प्रकार से दोनो ही शासनों की वास्तविकता एक ही है। जेहादे इस्लामी के नेता के अनुसार ज़ायोनी शासन, अमरीका के समर्थन से ही फ़िलिस्तीनियों का दमन करता है।
उनका कहना था कि जो बाइडेन की मध्यपूर्व की आगामी यात्रा फ़िलिस्तीनियों, उनकी आकांक्षाओं और उन देशों के विरुद्ध षडयंत्र है जो ज़ायोनियों के विरोधी हैं।
इस फिलिस्तीनी नेता ने कहा कि ज़ायोनी शासन के मंत्रीमण्डल के भंग होने और मध्यावधि चुनाव के दृष्टिगत अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडने की इस्राईल की यात्रा पूरी तरह से विफल रहेगी। याद रहे कि 23 जून को अमरीकी राष्ट्रपति मध्यपूर्व की यात्रा पर आ रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए