इस्राईली कट्टरपंथियों का हमला, एक फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i114096-इस्राईली_कट्टरपंथियों_का_हमला_एक_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ज़ायोनी कट्टरपंथियों ने एक अन्य फ़िलिस्तीनी को गोली मार कर शहीद कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०२२ ०५:५३ Asia/Kolkata
  • इस्राईली कट्टरपंथियों का हमला, एक फ़िलिस्तीनी शहीद

ज़ायोनी कट्टरपंथियों ने एक अन्य फ़िलिस्तीनी को गोली मार कर शहीद कर दिया।

मीडिया सूत्रों का कहना है कि कट्टरपंथी ज़ायोनियों ने वेस्ट बैंक के एक ग्रामीण क्षेत्र पर हमला करके एक फ़िलिस्तीनी को शहीद कर दिया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनसार कट्टरपंथियों ज़ायोनियों ने वेस्ट बैंक के क्षेत्र सुलैफ़्त में उस समय एक फ़िलिस्तीनी युवा अली हर्ब को गोली मार कर शहीद कर दिया जब वह अपने खेत और घर की रक्षा कर रहा था।

वेस्ट बैंक का क्षेत्र सुलैफ़्त ज़ैतून के तेल से मालामाल है और 30 प्रतिशत ज़ैतून और घी इसी प्रांत से वेस्ट बैंक सप्लाई होती है और इसी वजह से यह क्षेत्र हमेशा ही कट्टरपंथी इस्राईलियों के हमलों के निशाने पर रहता है।

दूसरी ओर समाचारिक सूत्रों का कहना है कि फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में इस्राईली सैनिकों ने हमला करके 50 फ़िलिस्तीनी मज़दूरों को गिरफ़्तार करके उन्हें एरियल कालोनी पहुंचा दिया गया।

कट्टरपंथी इस्राईली, सेना की मदद और समर्थन से फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले करते रहते हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए