इस्राईल के संवेदनशील इलाक़े हैफ़ा में भीषण आग...वीडियो
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के शहर हैफ़ा का इंडस्ट्रियल प्लांट बड़े पैमाने पर आगज़नी का शिकार हो गया।
जेरुज़्लम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार आगज़नी की यह घटना इस्राईल के हैफ़ा के बायहूदा रोड पर स्थित उन इमारतों में पेश आई जिन में ख़तरनाक पदार्थ रखे हुए थे।
आग की लपटें बढ़ने के साथ ही कई धमाकों की आवाज़ें भी सुनी गयी हैं।
फ़ायर ब्रिगेड दल अंतिम सूचना मिलने ते आग पर नियंत्रण पाने में सफल नहीं हो सका था।
अभी तक इसमें होने वाले जानी व माली नुक़सान के बारे में कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
पिछले कई महीनों के दौरान इस्राईल में बारम्बार आगज़नी और इस प्रकार की घटनाएं घटती रही हैं जिससे पूरे क्षेत्र में जनता की चिंता और अशांति में वृद्धि हो गयी है।
पिछले कई महीनों के दौरान इस प्रकार की घटने वाली अधिकतर घटनाओं के कारणों का भी पता नहीं चलता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए