क्यों आत्महत्याएं कर रहे हैं इस्राईली सैनिक?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i114188-क्यों_आत्महत्याएं_कर_रहे_हैं_इस्राईली_सैनिक
इस्राईली सैनिकों में आत्महत्या की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०२२ ०६:२१ Asia/Kolkata
  • क्यों आत्महत्याएं कर रहे हैं इस्राईली सैनिक?

इस्राईली सैनिकों में आत्महत्या की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि हुई है।

ज़ायोनी शासन के टीवी चैनल कान ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पिछले 6 महीने के दौरान ज़ायोनी सैनिकों में आत्महत्या की घटनाओं में अच्छी ख़ासी वृद्धि हुई है, यहां तक 2022 के आरंभ से अब तक 11 इस्राईली सैनिक आत्महत्या कर चुके हैं जबकि पिछले वर्ष इसकी संख्या 11 और 2020 में इसकी संख्या 9 थी।

ज़ायोनी सैनिकों में श्रमबल के विभाग के प्रमुख यानीफ़ आशूर ने अपने सैनिकों में आत्महत्या में वृद्धि में चिंता व्यक्त करते हुए मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वह चिंताजनक सीमा तक बढ़ती हुई आत्महत्या के कारणों पर विचार करने के लिए आपात बैठक तलब करें।

इससे पहले भी इस्राईली सूत्रों ने ज़ायोनी सैनिकों के बीच अवसाद, डिप्रेशन और बेचैनी की स्वीकारोक्ति करते हुए यह बताया था कि ज़ायोनी अधिकारी प्रतिरोधक शक्तियों के भय से सेना से भाग रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस्राईली सैनिकों के अंदर आत्महत्या की संख्या में वृद्धि से उनके अंदर मौजूद मानसिक तनाव और मानसिक खींचातानी में वृद्धि का चिन्ह है और इन सैनिकों की संख्या में असमान्य वृद्धि हुई है जिन्होंने मानसिक सेवाएं हासिल करने का आवेदन दिया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए