सीरिया पर इस्राईल का हवाई हमला, दो लोग ज़ख़्मी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i114360-सीरिया_पर_इस्राईल_का_हवाई_हमला_दो_लोग_ज़ख़्मी
शनिवार को सीरिया के तरतूस शहर पर इस्राईल के मिसाइल हमले में कम से कम दो आम नागरिक ज़ख़्मी हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०२२ ०९:३३ Asia/Kolkata
  • सीरिया पर इस्राईल का हवाई हमला, दो लोग ज़ख़्मी

शनिवार को सीरिया के तरतूस शहर पर इस्राईल के मिसाइल हमले में कम से कम दो आम नागरिक ज़ख़्मी हो गए हैं।

सीरियाई सैन्य सूत्रों का कहना है कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने इस्राईली लड़ाकू विमानों द्वारा दाग़े गए अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।

इस हमले में एक महिला समेत दो आम नागरिक ज़ख़्मी हो गए और कुछ माली नुक़सान भी हुआ है।

इससे एक महीना पहले इस्राईल ने दमिश्क़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला किया था।

जबकि मई के महीने में सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद से अनुरोध किया था कि वह इस्राईली हवाई हमलों की खुलकर निंदा करे, जो आए दिन उसकी संप्रभुता का उल्लंघन करता रहता है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए