इस्राईली हमले में सीरियाई सैनिक की मौत
अवैध अधिकृत गोलान हाइट्स से किए गए इस्राईली सेना के हमले में एक सीरियाई सैनिक की मौत हो गई है।
बुधवार को 46 वर्षीय फ़रीद फ़ुवाद मुस्तफ़ा को क़ुनैतरा प्रांत के निकट एक गांव में निशाना बनाया गया।
हालांकि शुरूआती मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि मुस्तफ़ा की मौत इस्राईली ड्रोन हमले में हुई है, लेकिन सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी साना का कहना है कि सैनिक की मौत गाइडेड मिसाइल के हमले में हुई है, जिसे गोलान हाइट्स से फ़ायर किया गया था।
इससे पहले शनिवार को सीरिया के तरतूस शहर में इस्राईल के मिसाइल हमले में एक महिला समेत दो नागरिक घायल हो गए थे।
एक महीना पहले इस्राईल ने दमिश्क़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया था और एयरपोर्ट के रनवे को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए