ख़ौफ़ज़दा इस्राईल बार बार लेबनान को धमकियां दे रहा हैः हिज़्बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i114578-ख़ौफ़ज़दा_इस्राईल_बार_बार_लेबनान_को_धमकियां_दे_रहा_हैः_हिज़्बुल्लाह
लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने कहा कि डरा हुआ इस्राईल बार बार लेबनान को धमकियां दे रहा है और यह हक़ीक़त बिल्कुल ज़ाहिर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०२२ १२:५८ Asia/Kolkata
  • ख़ौफ़ज़दा इस्राईल बार बार लेबनान को धमकियां दे रहा हैः हिज़्बुल्लाह

लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन ने कहा कि डरा हुआ इस्राईल बार बार लेबनान को धमकियां दे रहा है और यह हक़ीक़त बिल्कुल ज़ाहिर है।

हिज़्बुल्लाह आंदोलन की धार्मिक मामलों की समिति के प्रमुख शैख़ मुहम्मद यज़बक ने कहा कि हिज़्बुल्लाह ने कारीश गैस फ़ील्ड के ऊपर ड्रोन भेजकर अपना संदेश दे दिया।

दूसरी ओर हिज़्बुल्लाह की कार्यकारी समिति के उप प्रमुख अली दामूश ने कहा कि लेबनानियों की अस्ली ईद उस दिन होगी जब अमरीका की ओर से जारी नाकाबंदी को हम शिकस्त दे देंगे क्योंकि लेबनानियों को बिजली के संकट सहित जिन समस्याओं का सामना है उसकी वजह अमरीका है।

शैख़ अली दामूश ने कहा कि अमरीका ही मिस्र और जार्डन से गैस के आयात में रुकावट डाल रहा है जबकि दूसरी ओर रूस, चीन ईरान और कुछ अन्य देशों की ओर से लेबनान में बिजली पैदा करने के प्रस्तावों पर अमल के रास्ते में भी अमरीका रुकावट डाल रहा है।

दामूश ने कहा कि अगर लेबनान के अधिकारी हिम्मत दिखाते तो इन प्रस्तावों पर अमल किया जा सकता छथा लेकिन समस्या यह है कि अधिकारी वाशिंग्टन से डरते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए