हम युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन उसके लिए तैयार हैं, हिज़्बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i114842-हम_युद्ध_नहीं_चाहते_हैं_लेकिन_उसके_लिए_तैयार_हैं_हिज़्बुल्लाह
हिज़्बुल्लाह का कहना है कि यह प्रतिरोधी संगठन जंग नहीं चाहता है, लेकिन उसके लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०२२ ०९:१० Asia/Kolkata
  • हम युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन उसके लिए तैयार हैं, हिज़्बुल्लाह

हिज़्बुल्लाह का कहना है कि यह प्रतिरोधी संगठन जंग नहीं चाहता है, लेकिन उसके लिए तैयार है।

लेबनान की संसद में प्रतिरोध के प्रति वफ़ादारी गुट के प्रमुख मोहम्मद राद ने कहा है कि जब हम यह कहते हैं कि युद्ध का विकल्प, हमें सम्मानजनक जीवन जीने और दूसरों के सामने भीख मांगने से रोकता है, तो हम यह कहना चाहते हैं कि हम आज़ाद हैं, हम युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन उसके लिए तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहाः प्रतिरोध की शुरूआत में दुश्मन ने अगर हमारे कमांडरों की वीरता और साहस देखा है तो भविष्य में भी दुश्मन अगर कोई ग़लती करेगा तो वह हमारी बहादुरी और हमारा प्रतिरोध देखेगा।

मोहम्मद राद का कहना था कि हम अपने अधिकारों और सीमाओं को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेंगे। इस बारे में फ़ैसला लेने वाले हम ख़ुद हैं और अपने राष्ट्रीय सम्मान और गौरव के लिए सरकार के साथ खड़े हैं। हम सभी लेबनानियों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध हैं। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें