रूस की सैन्य छावनी के निकट ड्रोन को मार गिराया गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i114940-रूस_की_सैन्य_छावनी_के_निकट_ड्रोन_को_मार_गिराया_गया
सीरिया के पश्चिमोत्तर में स्थित लाज़ेकिया में आज गुरूवार की सुबह एक ड्रोन को मार गिराया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २१, २०२२ १२:३८ Asia/Kolkata
  • रूस की सैन्य छावनी के निकट ड्रोन को मार गिराया गया

सीरिया के पश्चिमोत्तर में स्थित लाज़ेकिया में आज गुरूवार की सुबह एक ड्रोन को मार गिराया गया।

समाचार एजेन्सी इर्ना ने साबेरीन न्यूज़ एजेन्सी के हवाले से बताया है कि इस ड्रोन को हमीम में रूस की सैनिक छावनी के निकट मार गिराया गया। इस रिपोर्ट में गिराये गये ड्रोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गयी।

प्राप्त समाचारों के अनुसार यह ड्रोन जासूसी कर रहा था कि इसे मार गिराया गया। इससे पहले समाचारिक सूत्रों ने लाज़ेकिया बंदरगाह से विस्फोट की आवाज़ सुनाई देने की खबर दी थी।

रूसी समाचार एजेन्सी इंटरफैक्स ने भी इस बारे में रिपोर्ट दी है कि रूसी सैनिकों ने दो ड्रोन विमानों को मार गिराया जिनका प्रयोग व संचालन गैर कानूनी सशस्त्र गुट कर रहे थे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें