इस्राईली हमलों के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद में सीरिया ने की शिकायत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i114968-इस्राईली_हमलों_के_ख़िलाफ़_सुरक्षा_परिषद_में_सीरिया_ने_की_शिकायत
सीरिया के विदेश मंत्रालय ने इस्राईली हमलों के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से शिकायत की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०२२ १४:३७ Asia/Kolkata
  • इस्राईली हमलों के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद में सीरिया ने की शिकायत

सीरिया के विदेश मंत्रालय ने इस्राईली हमलों के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से शिकायत की है।

ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को तड़के एक बार फिर इस्राईल ने अवैध अधिकृत गोलान हाइट्स से सीरिया पर हवाई हमला किया।

इस हमले में इस्राईल ने दमिश्क़ के आसपास कई ठिकानों को निशाना बनाया। सीरिया की वायु सुरक्षा प्रणाली ने इस्राईली मिसाइलों को मुक़ाबला किया और कई को हवा में ही नष्ट कर दिया।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली हमले में 3 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य ज़ख़्मी हो गए।

सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, शुक्रवार को ही सीरियाई विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद प्रमुख को दो अलग-अलग पत्र लिखे और अपने देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए इस्राईली हमलों को जवाब देने के अधिकार पर बल दिया।

इन पत्रों में संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद से इस्राईल के हमलों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही की भी मांग की गई है।

सीरियाई विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस्राईल लगातार अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं चुप्पी साधे हुए हैं और यह एक ख़तरनाक ट्रैंड है, जिससे न सिर्फ़ इस क्षेत्र की शांति बल्कि पूरी दुनिया की शांति को ख़तरा हो सकता है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें