हसन नसरुल्लाह की चुनौती पर इस्राईली जनरल की प्रतिक्रिया
इस्राईली सेना के एक जनरल हिज़्बुल्लाह महासचिव की धमकियों पर गहरी चिंता ज़ाहिर करते हुए ज़ायोनी शासन से कहा है कि वह इन धमकियों को गंभीरता से ले।
ग़ौरतलब है कि सोमवार को हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कैरिश ऑयल एंड गैस फ़ील्ड पर इस्राईल के क़ब्ज़े के हवाले से चेतावनी देते हुए कहा था कि इस संबंध में हिज़्बुल्लाह की प्रतिक्रिया, इस्राईल और अमरीका के रवैये पर निर्भर करेगी।
उन्होंने कहा था कि हिज़्बुल्लाह, इस ऑयल फ़ील्ड से इस्राईल को तेल निकालने से रोकने के लिए हर क़ीमत चुकाने के लिए तैयार है।
अल-मयादीन टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस चैनल से बात करते हुए नसरुल्लाह का कहना थाः सिर्फ़ कैरिश ही नहीं, बल्कि हर फ़ील्ड हिज़्बुल्लाह की पहुंच में है और इस्राईल में कोई ऐसा बिंदू नहीं है जो इस्लामी प्रतिरोध के गाइडेड मिसाइलों की रेंज में नहीं हो।
हिज़्बुल्लाह के महासचिव की चेतावनी पर प्रतिक्रिया में इस्राईली सेना के जनरल आमूस गलाद का कहना था कि नसरुल्लाह की धमकियों को गंभीरता से लेने की ज़रूरत है और उसके लिए हमें तैयार रहना होगा। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए