हसन नसरुल्लाह की धमकी के बाद इस्राईली सेना का युद्ध अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i115132-हसन_नसरुल्लाह_की_धमकी_के_बाद_इस्राईली_सेना_का_युद्ध_अभ्यास
हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह की हालिया चेतावनी के बाद, इस्राईली सेना ने हिज़्बुल्लाह के ड्रोन विमानों और मिसाइलों का मुक़ाबला करने के लिए युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २८, २०२२ ०६:५४ Asia/Kolkata
  • हसन नसरुल्लाह की धमकी के बाद इस्राईली सेना का युद्ध अभ्यास

हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह की हालिया चेतावनी के बाद, इस्राईली सेना ने हिज़्बुल्लाह के ड्रोन विमानों और मिसाइलों का मुक़ाबला करने के लिए युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया है।

इस्राईल के एक सुरक्षा सूत्र का कहना है कि ज़ायोनी नौसेना का हालिया युद्ध अभ्यास भी नसरुल्लाह की धमकियों को मद्देनज़र रखकर किया गया है, क्योंकि हिज़्बुल्लाह ने हाल ही में कैरिश गैस फ़ील्ड के ऊपर ड्रोन विमान उड़ाए थे।

ग़ौरतलब है कि अमरीका की मध्यस्थता में लेबनान और इस्राईल के बीच समुद्री सीमाओं को लेकर होने वाली बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है, जिसके बाद कैरिश गैस फ़ील्ड पर इस्राईल के क़ब्ज़े को लेकर तनाव बढ़ गया है।

तनाव के मद्देनज़र, इस्राईल ने एक विशेषज्ञ टीम का गठन किया है, जो कैरिश गैस फ़ील्ड को आज़ाद कराने के लिए हिज़्बुल्लाह की कार्यवाही पर नज़र रखेगी।

सैयद हसन नसरुल्लाह ने हिज़्बुल्लाह के ड्रोन ऑप्रेशन के बाद, इस्राईल को इस गैस फ़ील्ड से क़ब्ज़ा ख़त्म करने के लिए 6 हफ़्तों का वक़्त दिया था, जिसके बाद से इस्राईल ने लाहाव युद्धपोत को इस गैस फ़ील्ड की निगरानी के लिए तैनात कर दिया है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें