फिलिस्तीनियों को भुखमरी का शिकार नहीं होने देंगेः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i115156-फिलिस्तीनियों_को_भुखमरी_का_शिकार_नहीं_होने_देंगेः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि फ़िलिस्तीनियों को भूखा रखकर मारने की जो योजना क्रियान्वित की गई है उसको हम कभी भी सफल नहीं होने देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०२२ ०५:३२ Asia/Kolkata
  • फिलिस्तीनियों को भुखमरी का शिकार नहीं होने देंगेः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि फ़िलिस्तीनियों को भूखा रखकर मारने की जो योजना क्रियान्वित की गई है उसको हम कभी भी सफल नहीं होने देंगे।

हमास के नेता "ख़लील अलहय्या" ने कहा कि फिलिस्तीनियों के परिवेष्टन और उनके विरुद्ध किये जा रहे अत्याचारों को समाप्त करवाना हमरा मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी के परिवेष्टन को समाप्त करवाना एक मानवीय मामला है।  अलहय्या के अनुसार इस की  पूरी ज़िम्मेदारी आक्रमणकारियों पर आती है।  हससे पहले हमास के नेता ख़लील अलहय्या फलिस्तीन को लेकर इस्लामी जगत के एकजुट होने की आवश्यकता का आह्वान कर चुके हैं।

उनका कहना है कि कुद देशों द्वारा अवैध ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध सामान्य बनाने की प्रक्रिया के बावजूद फ़िलिस्तीन का मामला अब भी इस्लामी जगत में एकता का प्रतीक है।  उन्होंने कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध सामान्य बनाने के हम पूरी तरह से विरोधी है इसीलिए हमारा उन देशों से अनुरोध है, जिन्होंने ज़ायोनी शासन के साथ अपने संबन्ध सामान्य किये हैं, कि वे इस काम को बंद करें।

उल्लेखनीय है कि सन 2006 के संसदीय चुनाव में हमास की उल्लेखनीय विजय के बाद अवैध ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पट्टी का परिवेष्टन कर लिया था।  उस समय से अब तक ज़ायोनी शासन इस क्षेत्र के लिए खाद्ध पदार्थों, मूलभूत आवश्यकता की वस्तुओं और दवाओं को जाने से रोक रहा है जिसके कारण फ़िलिस्तीनियों की स्थति बहुत ख़राब होती जा रही है।

 हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें