हमारी सारी उपलब्धियां आशूर का परिणाम हैं" सय्यद हसन नसरुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i115192-हमारी_सारी_उपलब्धियां_आशूर_का_परिणाम_हैं_सय्यद_हसन_नसरुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्जुल्लाह के महासचिव ने कहा है कि हमारी सारी उपलब्धियां आशूर का परिणाम हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०२२ ०७:१९ Asia/Kolkata
  • हमारी सारी उपलब्धियां आशूर का परिणाम हैं

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्जुल्लाह के महासचिव ने कहा है कि हमारी सारी उपलब्धियां आशूर का परिणाम हैं।

सय्यद हसन नसरुल्लाह ने गत रात्रि बैरूत के दक्षिण में भाषण देते हुए बल देकर कहा कि इस्लामी प्रतिरोध, कर्बला, आशूरा, इमाम हुसैन, हज़रत ज़ैनब और उन लोगों को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता जो कर्बला में उनके साथ थे और त्याग, बलिदान, सफलता और जो भी उपलब्धियां हमारे पास हैं सब इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की कृपादृष्टि का परिणाम है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि लेबनान में 40 वर्ष का लंबा प्रतिरोध, जेहाद, धैर्य, परित्याग, सफलता और उपलब्धियां सबकी सब आशूरा का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि आशूरा को ज़िन्दा करके प्रतिरोध, भरोसा, धैर्य, और ईश्वर पर उम्मीद का हमारा रास्ता जारी रहेगा।

उन्होंने बल देकर कहा कि आशूरा के दिन हम अपना ध्यान धार्मिक व सांस्कृतिक मामलों पर केन्द्रित करेंगे और राजनीतिक मामलों की बात नहीं करेंगे। अगर मोहर्रम की रातों को कोई नई घटना घट गयी और उसके बारे में बात करना ज़रूरी हुआ तो बात करेंगे परंतु अस्ल चीज़ धार्मिक और सांस्कृतिक मामले हैं।

ज्ञात रहे कि ईरान, इराक और लेबनान सहित विश्व के बहुत से देशों में आज पहली मोहर्रम है। MM

 हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें