हमास की क़ैद में मौजूद इस्राईली सैनिकों की तस्वीर जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i115240-हमास_की_क़ैद_में_मौजूद_इस्राईली_सैनिकों_की_तस्वीर_जारी
हमास की सैन्य शाख़ा इज्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने दो इस्राईली सैनिकों की तस्वीर जारी करके ज़ायोनियों से कहा है कि ज़ायोनी अधिकारी सैन्य बंदियों के बारे में झूठ बोल रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०२२ १४:३२ Asia/Kolkata
  • हमास की क़ैद में मौजूद इस्राईली सैनिकों की तस्वीर जारी

हमास की सैन्य शाख़ा इज्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने दो इस्राईली सैनिकों की तस्वीर जारी करके ज़ायोनियों से कहा है कि ज़ायोनी अधिकारी सैन्य बंदियों के बारे में झूठ बोल रहे हैं।

2014 में 51 दिवसीय युद्ध के दौरान, अल-क़स्साम ब्रिगेड ने ज़ायोनी सैनिक एरोन शाउल को बंदी बना लिया था। उसके बाद 2015 में रफ़ाह से एक अन्य ज़ायोनी सैनिक हेदर गोल्डन भी लापता हो गया था।

शहाब न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, अल-क़स्साम ब्रिगेड ने रविवार को शाउल और गोल्डन का फ़ोटो जारी किया है।

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी संगठन ने कहा है कि शासन तुमसे झूठ बोल रहा है शीर्षक यह फ़ोटो ज़ायोनी समाज के लिए जारी किया गया है, ताकि इस्राईलियों को पता चल सके कि सैन्य बंदियों के बारे में उनके अधिकारी उनसे झूठ बोलते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में हमास ने इस्राईल के 4 सैनिकों को क़ैद कर रखा है। msm