इराक़, बम धमाकों में 15 हताहत व दर्जनों अन्य घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11533-इराक़_बम_धमाकों_में_15_हताहत_व_दर्जनों_अन्य_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आसपास के इलाक़ों में तकफ़ीरी ‎आतंकवादी गुट दाइश द्वारा किए गए बम धमाकों में कम से कम 15 लोग ‎हताहत हो गए हैं। ‎
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०१६ २०:०३ Asia/Kolkata
  • इराक़, बम धमाकों में 15 हताहत व दर्जनों अन्य घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आसपास के इलाक़ों में तकफ़ीरी ‎आतंकवादी गुट दाइश द्वारा किए गए बम धमाकों में कम से कम 15 लोग ‎हताहत हो गए हैं। ‎

रविवार को इराक़ के स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बग़दाद से ‎क़रीब 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित लतीफ़ीया क़स्बे के बाज़ार में हुए कार बम ‎धमाके में 2 सैनिकों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। ‎ 

इस आंतकवादी हमले में कम से कम 18 अन्य लोग घायल हो गए, घायलों में ‎‎4 सैनिक भी शामिल हैं। ‎

पुलिस का कहना है कि बग़दाद में तीन अलग अलग बम धमाके हुए, जिसमें 8 ‎नागरिक हताहत और 28 अन्य घायल हो गए। ‎

यह धमाके ऐसी स्थिति में हुए हैं कि जब इराक़ी राजधानी बग़दाद को ‎आतंकवादी कार्यवाहियों की नई लहर ने अपनी चपेट में ले रखा है। msm ‎