इराक़, बम धमाकों में 15 हताहत व दर्जनों अन्य घायल
May १५, २०१६ २०:०३ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आसपास के इलाक़ों में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश द्वारा किए गए बम धमाकों में कम से कम 15 लोग हताहत हो गए हैं।
रविवार को इराक़ के स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बग़दाद से क़रीब 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित लतीफ़ीया क़स्बे के बाज़ार में हुए कार बम धमाके में 2 सैनिकों समेत 7 लोगों की मौत हो गई।
इस आंतकवादी हमले में कम से कम 18 अन्य लोग घायल हो गए, घायलों में 4 सैनिक भी शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि बग़दाद में तीन अलग अलग बम धमाके हुए, जिसमें 8 नागरिक हताहत और 28 अन्य घायल हो गए।
यह धमाके ऐसी स्थिति में हुए हैं कि जब इराक़ी राजधानी बग़दाद को आतंकवादी कार्यवाहियों की नई लहर ने अपनी चपेट में ले रखा है। msm
टैग्स