इस्राईल ने फ़तह आंदोलन के तीन कमांडरों को नाबलुस में मारा
ज़ायोनी शासन ने फ़तह आंदोलन की सैनिक शाखा अलअक़सा ब्रिगेड के तीन कमांडरों को शहीद कर दिया। मारे गए कमांडरों का नाम इब्राहीम नाबलुसी, इस्लाम सबूह और हुसैन ताहा है।
इस्राईली सेना ने एक बयान में कहा कि नाबलुस में इब्राहीम नाबलुसी के घर को उसने घेर लिया जिसके बाद फ़ायरिंग शुरु हो गई और फ़ायरिंग में घर के भीतर मौजूद तीन कमांडर मारे गए।
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि इस्राईल ने आपराधिक हरकत करते हुए तीन कमांडरों को शहीद कर दिया है।
इस्राईली सेना इब्राहीम नाबलुसी को इससे पहले भी कई बार क़त्ल करने की कोशिश कर चुकी थी मगर वह कामयाब नहीं हुई।
इस्राईली सेना का कहना है कि इब्राहीमी कई बार इस्राईली सेना पर फ़ायरिंग कर चुके थे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए