फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार करोः ज़ायोनी धर्मगुरू
ज़ायोनियों के दसियों धर्मगुरुओं ने फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार किए जाने पर ज़ोर दिया है।
क़ुद्स समाचार एेजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रविवार की रात एक बैठक में दसियों ज़ायोनी धर्मगुरुओं ने अतिग्रहित क्षेत्रों में फ़िलिस्तीनियों की हत्या किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हर वह फ़िलिस्तीनी जो, इस्राईल का विरोधी है, मौत का हक़दार है और उसे अविलम्ब मार दिया जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि अक्तूबर 2015 से फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में ज़ायोनी शासन की अतिग्रहणकारी नीतियों, बैतुल मुक़द्दस की फ़िलिस्तीनी पहचान मिटाने की इस्राईल की कोशिशों और इसी तरह मस्जिदुल अक़सा को समय व स्थान की दृष्टि से बांटने के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनी निरंतर विरोध कर रहे हैं। ज़ायोनी सैनिकों ने अक्तूबर 2015 से अब तक 200 से अधिक फ़िलिस्तीनियों को शहीद और सैंकड़ों को गिरफ़्तार किया है। (HN)