आख़िर 7 साल बाद यूएई के राजदूत तेहरान लौट रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i115908-आख़िर_7_साल_बाद_यूएई_के_राजदूत_तेहरान_लौट_रहे_हैं
संयुक्त अरब इमारात के विदेश मंत्रालय ने आने वाले दिनों में तेहरान में अपने देश के राजदूत की वापसी की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २२, २०२२ ०६:११ Asia/Kolkata
  • आख़िर 7 साल बाद यूएई के राजदूत तेहरान लौट रहे हैं

संयुक्त अरब इमारात के विदेश मंत्रालय ने आने वाले दिनों में तेहरान में अपने देश के राजदूत की वापसी की घोषणा की है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब इमारात के विदेश मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि अबू धाबी और तेहरान के बीच पिछले समझौते के अनुसार, "सैफ मुहम्मद अल-ज़ाबी" ईरान में संयुक्त अरब इमारात के राजदूत के रूप में लौट रहे हैं।

संयुक्त अरब इमारात के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि संयुक्त अरब इमारात और इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रियों के बीच 26 जुलाई को संबंधों को मज़बूत करने और राजनयिक स्तर को बढ़ाने के संबंध में टेलीफ़ोनी वार्ता हुई थी जिसमें  दोनों देशों के अधिकारी संबंधों को राजदूतों के स्तर तक बहाल किए जाने पर सहमत हुए थे।

यूएई के विदेश मंत्रालय ने ज़ोर देकर कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के अधिकारियों के समन्वय और सहयोग के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और सहयोग को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए आने वाले दिनों में अल-ज़ाबी को ईरान में यूएई दूतावास में तैनात किया जाएगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें