सऊदी अरब के पिट्ठू सैनिक यमन के केंद्र में पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11611-सऊदी_अरब_के_पिट्ठू_सैनिक_यमन_के_केंद्र_में_पहुंचे
सऊदी अरब समर्थित यमन के भगोड़े राष्ट्रपति के पिट्ठू सैनिकों की एक बड़ी संख्या यमन के केंद्र में स्थित मआरिब प्रांत में पहुंच गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०१६ १३:३० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के पिट्ठू सैनिक यमन के केंद्र में पहुंचे

सऊदी अरब समर्थित यमन के भगोड़े राष्ट्रपति के पिट्ठू सैनिकों की एक बड़ी संख्या यमन के केंद्र में स्थित मआरिब प्रांत में पहुंच गई है।

स्पूतनिक समाचार एजेंसी के अनुसार रविवार को मंसूर हादी के किराए के एक हज़ार से अधिक सैनिक लगभग चार सौ टैंकों और बक्तरबंद गाड़ियों के साथ सऊदी अरब के अलवदीआ पास से गुज़र कर यमन के मआरिब प्रांत में दाख़िल हो गए। इनका लक्ष्य मआरिब प्रांत में मौजूद मंसूर हादी के पिट्ठुओं की सहायता करना है। यह किराए के सैनिक सऊदी अरब में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मआरिब प्रांत की तदावीन सैन्य छावनी में पहुंचे हैं।

इस बीच सऊदी अरब के अतिक्रमणकारी युद्धक विमानों ने पश्चिमी यमन के हुदैदा नगर के हवाई अड्डे पर हमले किए हैं। सऊदी अरब के पिट्ठू सैनिकों और अतिक्रमणकारियों ने इसी तरह यमन की राजधानी सनआ पर भी हमले किए हैं। (HN)