रूसी विमान व हेलीकाॅप्टर इराक़ को सौंपे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11638-रूसी_विमान_व_हेलीकाॅप्टर_इराक़_को_सौंपे_गए
रूस के साथ इराक़ के सैन्य समझौतों के परिप्रेक्ष्य में बग़दाद को अन्य दस बम वर्षक विमान और हेलीकाॅप्टर मिल गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०१६ १४:३२ Asia/Kolkata
  • रूसी विमान व हेलीकाॅप्टर इराक़ को सौंपे गए

रूस के साथ इराक़ के सैन्य समझौतों के परिप्रेक्ष्य में बग़दाद को अन्य दस बम वर्षक विमान और हेलीकाॅप्टर मिल गए हैं।

अमरीका की ओर से दाइश के आतंकियों के साथ लड़ाई में इराक़ को हथियार देने में आना-कानी के बाद रूस ने सोमवार को दस सूख़ोई विमान, और एम आई-28 तथा एम आई-21 हेलीकाॅप्टर इराक़ के हवाले कर दिए। यह विमान व हेलीकाॅप्टर आतंकी गुटों विशेषकर दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में प्रयोग किए जाएंगे।

इस बीच इराक़ी सुरक्षा बलों ने अलअंबार प्रांत में आतंकी गुट दाइश के ठिकानों पर हमले करके कई आतंकियों को मार गिराया। इराक़ी सेना ने इसी तरह फ़ल्लूजा में की गई एक कार्यवाही में दाइश के एक कमांडर अबू निम्र को ढेर कर दिया। अलअंबार के पश्चिम में स्थित कई महत्वपूर्ण क्षेत्र भी इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों के प्रयासों से आतंकियों से मुक्त करा लिए गए हैं। (HN)