लेबनान में एक इस्राईली जासूस गिरफ़्तार
लेबनान की ख़ुफ़िया एजेंसी के अधिकारियों ने बेरूत एयरपोर्ट से इस्राईल की जासूसी एजेंसी मोसाद के एक जासूस को गिरफ़्तार किया है।
इस्राईली जासूसी एजेंसी मोसाद ने हालिया वर्षों में लेबनान समेत क्षेत्रीय देशों में जासूसी के लिए बड़े पैमाने पर बजट ख़र्च किया है।
लेबनान के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि मोसाद का यह जासूस उस वक़्त लेबनानी सुरक्षा प्रणाली की ख़ुफ़िया इकाई के अधिकारियों की पकड़ में आया जब वे इस्राईली जासूसी एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक खातों की पड़ताल कर रहे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक़, यह जासूस इस्राईली जासूसों से संपर्क करने और उन तक ख़ुफ़िया जानकारियां पहुंचाने के लिए स्वीडन के सिम कार्डों का इस्तेमाल कर रहा था। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए