ज़ायोनी सैनिकों के हमले में फ़िलिस्तीनी युवक शहीद
अवैध अधिकृत वेस्ट बैंक में ज़ायोनी सैनिकों के हमले में ज़ख़्मी होने वाला एक फ़िलिस्तीनी युवक शहीद हो गया है।
हालिया दिनों में फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईली सेना के हमलों में अभूतपूर्व वृद्धि देखने में आ रही है और अकसर इस्राईली सैनिक सीधे तौर पर फ़िलिस्तीनियों को गोलियों का निशाना बना रहे हैं।
फ़िलिस्तीन अल-यौम टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, जेनिन के रहने वाले फ़िलिस्तीनी युवक मुस्तफ़ा अब जल्दाह कि जो कुछ दिन पहले इस्राईली सैनिकों के हमले में ज़ख़्मी हो गए थे, शहीद हो गए।
इस्राईली सैनिकों ने पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान, वेस्ट बैंक स्थित जेनिन में कई छापेमार कार्यवाहियां की हैं। पिछले हफ़्ते ही ज़ायोनी सैनिकों के हमले में 29 वर्षीय युवक मूसा मोहम्मद शहीद हो गया था।
इस हमले में 16 अन्य फ़िलिस्तीनी नागरिक ज़ख़्मी भी हो गए थे। msm