फ़िलिस्तीनियों के आगे ढेर हुआ इस्राईली तंत्र, सूत्रों ने किया स्वीकार
ज़ायोनी सूत्रों का कहना है कि प्रतिरोधक कार्यवाहियों और अभियानों को रोकने में सेना को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ इस्राईल सूत्रों ने बताया है कि लगातार हमलों और गिरफ्तारियों के बावजूद इस्राईली सेना को प्रतिरोधक अभियानों को रोकने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
फ़ार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, कुछ ज़ायोनी सैन्य सूत्रों ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों में वेस्ट बैंक में प्रतिरोधक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और यह कि लगातार छापे और गिरफ्तारी के बावजूद ज़ायोनी सेना को इन गतिविधियों को रोकने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस्राईल की वेबसाइट "वल्ला" के सैन्य रिपोर्टर ने कुछ सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि इस साल की शुरुआत से अब तक 100 शूटिंग ऑप्रेशन हो चुके हैं और 200 अन्य ऑप्रेशन को बेअसर कर दिया गया है जबकि जेनिन और नब्लस में 80 प्रतिशत कार्यवाहियां हुई हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिरोधक कार्यवाहियों के औसत में वृद्धि का एक मुख्य कारण हमास और जिहादे इस्लामी आंदोलन के स्थानीय गुटों के समर्थन और जॉर्डन की सीमाओं के माध्यम से वेस्ट बैंक में हथियारों की तस्करी में वृद्धि है।
राय अलयौम ने रिपोर्ट दी है कि अतीत में फ़िलिस्तीनियों को प्रतिरोधक कार्यों के लिए कार्लो जैसे बुनियादी हथियार बनाने की ज़रूरत थी लेकिन अब जॉर्डन के माध्यम से हथियारों की तस्करी ने उनके लिए एक खतरा पैदा कर दिया है और इसने सुरक्षा एजेंसियों को मजबूर कर दिया है।
इस संबंध में फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने पिछले दिनों सूचना दी थी कि अतिग्रहित वेस्ट बैंक और बैतुल मुक़द्दस में पिछले 24 घंटे के दौरान इस्राईली सेना और ज़ायोनी बस्तियों के निवासियों के ख़िलाफ़ 29 प्रतिरोधक कार्यवाहियां हुई जिनमें सबसे महत्वपूर्ण हमला अवैध कालोनियों के निवासियों के वाहनों को निशाना बनाना और फ़ायरिंग की घटना थी जिसमें दो ज़ायोनी घायल हुए थे। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए