आतंकी इस्राईली सैनिकों ने एक और फ़िलिस्तीनी युवा को किया शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i116654-आतंकी_इस्राईली_सैनिकों_ने_एक_और_फ़िलिस्तीनी_युवा_को_किया_शहीद
आतंकी इस्राईली सैनिकों द्वारा फ़िलिस्तीनी जनता के ख़िलाफ़ जारी पाश्विक हमलों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच प्राप्त सूचना के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवा को गोलियों से भूनकर शहीद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १५, २०२२ १४:४२ Asia/Kolkata
  • आतंकी इस्राईली सैनिकों ने एक और फ़िलिस्तीनी युवा को किया शहीद

आतंकी इस्राईली सैनिकों द्वारा फ़िलिस्तीनी जनता के ख़िलाफ़ जारी पाश्विक हमलों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच प्राप्त सूचना के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवा को गोलियों से भूनकर शहीद कर दिया है।

समाचार चैनल अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, जेनिन कैंप के कफ़रदान इलाक़े में आतंकी ज़ायोनी सैनिकों ने एक 15 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवक को गोली मार दी। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचते-पहुंचते रास्ते में ही फ़िलिस्तीन युवा शहीद हो गया। फ़िलिस्तीन के चिकित्सा सूत्रों ने इस युवक की शहादत की पुष्टि कर दी है।

वेस्ट बैंक के कफ़रदान क्षेत्र में प्रतिरोधक बलों और आतंकी ज़ायोनी सैनिकों के बीच सशस्त्र संघर्ष की भी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि इस इलाक़े की विभिन्न इमारतों में ज़ायोनी सेना के स्नाइपर्स को तैनात किया गया है। क्षेत्रीय सूत्रों के अनुसार, आतंकी इस्राईली सेना झड़पों में घायल होने वाले फ़िलीस्तीनी नागरिकों को अस्पतालों में ले जाने की अनुमति भी नहीं दे रही है और एम्बुलेंस को जेनिन में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। बुधवार को, ज़ायोनी सैनिकों और प्रतिरोधक बलों के बीच भीषण झड़पों की भी ख़बरें सामने आई थीं। इन झड़पोंमें, दो फ़िलिस्तीनी जियाले शहीद हो गए, जबकि एक ज़ायोनी सैन्य अधिकारी मारा गया और छह घायल हो गए थे। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें