सऊदी अरब में एक और कार्यकर्ता की हालत बिगड़ी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i117004-सऊदी_अरब_में_एक_और_कार्यकर्ता_की_हालत_बिगड़ी
मीडिया सूत्रों ने बताया है कि सऊदी अरब की की जेल में बंद एक सऊदी कार्यकर्ता की तबीयत ज़्यादा ख़राब हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २७, २०२२ १०:१० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में एक और कार्यकर्ता की हालत बिगड़ी

मीडिया सूत्रों ने बताया है कि सऊदी अरब की की जेल में बंद एक सऊदी कार्यकर्ता की तबीयत ज़्यादा ख़राब हो गई है।

तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न सूत्रों ने घोषणा की है कि सऊदी कार्यकर्ता सनाब अबूबेजाद अल-हारीफ की शारीरिक स्थिति गंभीर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

मानवाधिकार संगठनों ने घोषणा की कि सऊदी कार्यकर्ता को एक स्ट्रोक के कारण अस्पताल ले जाया गया था। सनाब अबूबेजाद उन सोशल एक्टिविस्ट्स में हैं जिन्हें सऊदी अधिकारियों ने 2022 की शुरुआत में गिरफ्तार किया था और उनकी गिरफ्तारी का कारण और उनके ख़िलाफ आरोप अभी भी अज्ञात हैं।

मानवाधिकार संगठन "सनद" ने आले सऊद शासन से कैदियों की चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की अनुमति देने और सनाब अबूबेजाद की हिरासत के कारणों की घोषणा करने तथा उन्हें और अन्य को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देने का आह्वान किया है।

मानवाधिकार संगठन ने, कई मानवाधिकार संगठनों और लोगों के साथ मिलकर सऊदी न्यायपालिका द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के कैदियों को बिना वास्तविक आरोपों के कठोर सजा की निंदा करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है।

मानवाधिकार संस्था ने एक संयुक्त बयान जारी किया था जिसमें इस बात पर जोर दिया गया था कि आले सऊद कैदियों को दंडित कर रहा है और मौत सहित गंभीर दंड देने का इरादा रखता है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए