युवराज सलमान बने प्रधानमंत्री, भाई ने संभाला रक्षामंत्री का पद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i117030-युवराज_सलमान_बने_प्रधानमंत्री_भाई_ने_संभाला_रक्षामंत्री_का_पद
सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान को इस देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०२२ ०७:२४ Asia/Kolkata
  • युवराज सलमान बने प्रधानमंत्री, भाई ने संभाला रक्षामंत्री का पद

सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान को इस देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। 

सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने आदेश जारी करके अपने बेटे मुहम्मद बिन सलमान को आधिकारिक रूप में सऊदी अरब का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है।

एक अन्य आदेश जारी करके सऊदी अरब के वयोवृद्ध शासक ने अपने छोटे बेटे ख़ालिद बिन सलमान को सऊदी अरब का रक्षामंत्री बना दिया है।  सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार देश के शासक के राजकीय आदेश के अनुसार दूसरे अन्य मंत्रियों को उन्हीं के स्थान पर बाक़ी रखा गया है। 

शाही आदेश के अनुसार अब्दुल अज़ीज़ बिन सलमान ऊर्जा मंत्री, फ़ैसल बिन फ़रहान विदेशमंत्री, ख़ालिद बिन अब्दुल अज़ीज़ अलफ़लीह पूंजी निवेश मंत्री, अब्दुल अज़ीज़ बिन सऊद बिन नाएफ़ बिन अब्दुल अज़ीज़ गृहमंत्री और मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह अलजिदान वित्तमंत्री के पदों पर बाक़ी रहेंगे।  लंबे समय तक सऊदी अरब के रक्षामंत्री का पदभार संभालने वाले इस देश के युवराज मुहम्मद बिन सलमान सन 2017 से इस पद पर आसीन हैं।

याद रहे कि सऊदी अरब के वर्तमान शासन सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ 86 वर्ष के हैं जिनके स्वास्थ्य को लेकर कई बार विरोधाभासी ख़बरे आती रही हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें