रूस के हवाई हमले में 13 आतंकवादी ढ़ेर
रूस ने सीरिया के एदलिब क्षेत्र में हवाई हमला किया जिसमें जिब्हतुन्स्रा के 13 आतंकवादी मारे गये।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के प्रतिरक्षामंत्रालय ने गत रात्र एलान किया है कि सीरिया के एदलिब में जो हवाई हमला किया गया उसमें जिब्हतुन्स्रा के दो कमांडरों सहित कम से कम 13 आतंकवादी मारे गये।
रूसी प्रतिरक्षामंत्रालय की रिपोर्ट में आया है कि सीरिया के एदलिब क्षेत्र में आतंकवादी गुट जिब्हतुन्स्रा के ठिकानों को तबाह कर दिया गया जबकि रूस के इस हवाई हमले में जिब्हतुन्स्रा के 22 सदस्य भी गम्भीर रूप से घायल हो गये।
इसी प्रकार रूसी प्रतिरक्षामंत्रालय की रिपोर्ट में आया है कि रूस के हवाई हमले में जिब्हतुन्स्रा के एक हथियार भंडार भी तबाह हो गया जिसमें विभिन्न प्रकार के हथियार थे।
रूस की वायुसेना ने पिछले महीने भी सीरिया के पश्चिमोत्तर में स्थित जिब्हतुन्स्रा के ठिकाने पर बमबारी की थी जिसमें दसियों आतंकवादी मारे गये थे।
ज्ञात रहे कि ईरान, रूस और तुर्की के मध्य वर्ष 2017 में कज़्ज़ाकिस्तान की राजधानी में एक समझौता हुआ था जिसके अनुसार सीरिया में चार सुरक्षित क्षेत्र बनाये गये थे जिनमें से तीन क्षेत्रों पर वर्ष 2018 से सीरियाई सरकार का नियंत्रण है और चौथा क्षेत्र अब भी सीरियाई सरकार के विरोधियों और आतंकवादी गुटों के हाथ में है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें