तुर्की कर रहा है आतंकियों से तेल व्यापारः रूस
May १७, २०१६ १२:५९ Asia/Kolkata
रूस के विदेशमंत्री ने तुर्की पर आरोप लगाया है कि वह आतंकियों के साथ तेल व्यापार करके लाभ उठा रहा है।
तास समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ने कहा कि बहुत से प्रमाण प्राप्त हुए हैं जिनसे पता चलता है कि तुर्की, आतंकियों के साथ ग़ैर क़ानूनी तेल व्यापार कर रहा है और साथ ही वह सीमा पर आतंकवादियों की गतिविधियों की अनदेखी करता है।
रूस के विदेशमंत्री ने सीरिया और इराक़ के कुछ पड़ोसी देशों की ओर से आतंकियों के जारी समर्थन की सूचना दी है। ज्ञात रहे कि सीरिया संकट के आरंभ से लेकर अब तक तुर्की पर सीरिया सरकार के विरोधियों सहित दाइश जैसे आतंकियों का समर्थन का आरोप लगता रहा है। (AK)
टैग्स