फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल को फिर दिखाई ताक़त, नये मीज़ाइल का परीक्षण
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधक मोर्चे ने ग़ज़्ज़ा में नये मीज़ाइल का सफल परीक्षण किया है।
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध मोर्चे ने अपनी सामरिक व सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने और मज़बूत करने का क्रम जारी रखते हुए आधुनिक मीज़ाइल का परीक्षण किया है।
रिपोर्ट में मीज़ाइल का ब्योरा दिए बिना कहा गया है कि आधुनिक मीज़ाइल ग़ज्ज़ा से भूमध्य सागर की ओर दाग़ा गया।
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुट अपनी सैन्य और सामरिक शक्ति बढ़ाने के मक़सद से लगातार मीज़ाइलों का अनावरण और परीक्षण कर रहे हैं।
प्रतिरोध की मीज़ाइल शक्ति और सैन्य क्षमताओं में वृद्धि का मक़सद फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के हवाई और मीज़ाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने के योग्य बनाना है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए