हिज़्बुल्लाह की बड़ी धमकी, दुश्मन केवल ताक़त की ज़बान समझता है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i117370-हिज़्बुल्लाह_की_बड़ी_धमकी_दुश्मन_केवल_ताक़त_की_ज़बान_समझता_है
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह का कहना है कि इस्राईल की धमकियां बेकार है और दुश्मन केवल ताक़त की ज़बान ही समझता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०२२ ०७:२० Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह की बड़ी धमकी, दुश्मन केवल ताक़त की ज़बान समझता है

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह का कहना है कि इस्राईल की धमकियां बेकार है और दुश्मन केवल ताक़त की ज़बान ही समझता है।

हिज़्बुल्लाह के एक्ज़िक्टिव काउंसिल से उपप्रमुख ने इस बात पर बल दिया है कि सैयद हसन नसरुल्लाह के कथनानुसार लेबनान के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की धमकियां बेकार हैं।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार हिज़्बुल्लाह के एक्ज़िक्टिव काउंसिल से उपप्रमुख शैख़ अली दामूश ने कहा कि लेबनान के विरुद्ध इस्राईल की धमकियां बेकार हैं और जैसा कि सैयद हसन नसरुल्लाह ने भी कुछ समय पहले कहा था, हमारा नज़रिया भी स्पष्ट है।

उन्होंने कहा कि हमारे साहसी लोग सबसे अहम चीज़ हैं जिन्होंने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के पंथि से पाठ सीखा है और पिछले काल में इस्राईल के सारे युद्धों और अतिक्रमणों का धैर्य, संयम और डटकर मुक़ाबला किया।

उनका कहना था कि हमारी जनता को दुश्मन की धमकियों और मनोवैज्ञानिक युद्ध से कोई भय नहीं है।

शैख़ दामूश ने बल दिया कि दुश्मन कूटनीति की भाषा नहीं समझता और जो लोग यह समझते हैं कि दुश्मन लेबनान के अधिकारों को केवल वार्ता के तर्क पर स्वीकार करता है, वह ग़लत हैं, दुश्मन केवल शक्ति की भाषा समझता है और अतीत के अनुभवों ने यह सिद्ध कर दिया है।

उन्होंने प्रतिरोध की सैन्य शक्तियों और जनता के समर्थन की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हीं सब चीज़ों की वजह से बड़ी सफलताएं हासिल हुई हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें