लेबनान की जलसीमा के निर्धारण का मसौदा हुआ सार्वजनिक
हिब्रो भाषा के संचार माध्यमों ने लेबनान और ज़ायोनी शासन के बीच जलसीमा के निर्धारण के मसौदे को प्रकाशित किया है।
ज़ायोनी शासन के संचार माध्यमों के अनुसार बुधवार को इस शासन के मंत्रीमण्डल की बैठक हुई।
अलमयादीन टीवी चैनेल ने ख़बर दी है कि ज़ायोनी शासन के मंत्रीमण्डल ने इस मसौदे को अपनी स्वीकृति देदी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भविष्य में इस संबन्ध में लेबनान और ज़ायोनी शासन के बीच कोई मतभेद पैदा होता है तो वाशिग्टन के माध्यम से इसका समाधान किया जाएगा। लेबनान की जलसीमा के निर्धारण वाले मसौदे में आया है कि दोनो पक्षों के बीच सहमति हुई है कि समुद्र तट के निकट की स्थति उसी प्रकार बाक़ी रहेगी।
इस्राईल टुडे के अनुसार इस्राईल ने अपमान का चयन किया और सबकुछ लेबनान के हवाले कर दिया। इससे पहले लेबनान के एक नेता जुबरान बासील ने कहा था कि लेबनान और इस्राईल के बीच जलसीमा के निर्धारण में हिज़बुल्लाह ने शक्ति के समीकरण को थोप दिया और इस बारे में लेबनान अपनी आकांक्षाओं को हासिल करने में बस एक क़दम पीछे है।
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर सन 2020 से लेबनान और ज़ायोनी शासन के बीच जलसीमा के निर्धारण को लेकर तकनीकी वार्ताओं का चरण अमरीका की मध्यस्था में आरंभ हो चुका था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए