इस्राईली समाचार पत्र ने हिज़्बुल्लाह की ताक़त पढ़े क़सीदे
इस्राईली मीडिया का कहना है कि हिज़्बुल्लाह आंदोलन, इस्राईल के मुक़ाबले में शक्तिशाली है और उसने तेल अवीव की स्थिति को कमज़ोर कर दिया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार हेब्रू मीडिया ने बैरूत और तेल अवीव के बीच समुद्री सीमाओं की सहमति के बारे में अपनी रिपोर्टों में इस्राईल के फ़ैसलों और दृष्टिकोणों को कमज़ोर बताया और हिज़्बुल्लाह की ताक़त का लोहा मान लिया।
अलमयादीन वेबसाइट के अनुसार इस्राईली समाचार पत्र हारेट्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि एक खुली हक़ीक़त यह है कि हिज़्बुल्लाह, इस्राईल के सामने बहुत ताक़तवर है।
हेब्रू समाचार पत्र लिखता है कि नसरुल्लाह से भय का औचित्य पेश किया जा सकता है और इस्राईलियों को पता है कि उनके ख़िलाफ़ युद्ध की क़ीमत कितनी होगी।
इस्राईल के अन्य मीडिया चैनलों ने भी लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव के बयान और उनके दृष्टिकोण की समीक्षा करते हुए लिखते हैं कि सैयद हसन नसरुल्लाह का भाषण बहुत सावधानी भरा हुआ है, वह चीज़ों को हासिल करने के लिए जल्दबाज़ी नहीं करते, यहां तक कि आख़िर में मामला ख़त्म हो जाता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए