सऊदी अरब के ख़िलाफ़ अमरीका उठा सकता है यह क़दम
एक अमरीकी सिनेटर के मुताबिक़, ऐसी प्रबल संभावना है कि वाशिंगटन, रियाज़ को नए हथियारों की आपूर्ति रोक देगा।
अमरीका द्वारा सऊदी अरब को हथियारों की आपूर्ति रोकने के बारे में अटकलबाज़ी ऐसी स्थिति में जारी है कि जब शुक्रवार को यूक्रेन के प्रधान मंत्री वोलोदमिर ज़ेलेंस्की ने सऊदी अरब द्वारा उनके देश को 400 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता देने की घोषणा की है।
इस बीच, बाइडन प्रशासन ने सऊदी अरब के ख़िलाफ़ अपने हमले तेज़ कर दिए हैं। अमरीका ओपेक प्लस द्वारा तेल के उत्पादन में कटौती को लेकर सऊदी अरब के फ़ैसले से ख़फ़ा है।
ओपेक प्लस के इस फ़ैसले के बाद, अमरीका के कई सांसदों ने बाइडन प्रशासन से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से अमरीकी सैनिकों को बाहर निकलाने की मांग की थी।
अमरीकी सिनेट की विदेश मंत्रालय की समिति के सदस्य रीस कोंज़ से शुक्रवार को सीएनएन से बात करते हुए कहाः ऐसी संभावना है कि राष्ट्रपति जो बाइडन सऊदी अरब के लिए नए हथियारों की आपूर्ति को रोक देंगे।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस और बाइडन प्रशासन, सऊदी अरब के ख़िलाफ़ कार्यवाही ज़रूर करेंगे। msm