राजनीतिक संकट को पार करता हुआ इराक़
लंबे अंतराल के बाद अंततः इराक़ की संसद ने नए प्रधानमंत्री का चयन कर ही लिया।
एक वर्ष के राजनीतिक गतिरोध के बाद मुहम्मद शेयाअ अस्सूदानी को इराक़ के नए प्रधानामंत्री के रूप में चुन लिया गया।
इराक़ में अक्तूबर सन 2021 को संसदीय चुनाव आयोजित कराए गए थे। पिछले एक वर्ष के दौरान केवल मुहम्मद अलहलबूसी ही इराक़ी संसद से संसद सभापति के रूप में दो बार विश्वास मत हासिल करने में सफल रहे। पिछले एक वर्ष से इराक़ में बरहम सालेह राष्ट्रपति और मुस्तफ़ा काज़ेमी इस देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी ज़िम्मेदारयां निभा रहे थे।
संसदीय चुनाव के आयोजन के एक वर्ष के बाद कुर्दों के दो प्रमुख दलों के बीच राजनीतिक खींचतान के बावजूद 13 अक्तूबर 2022 को राष्ट्रपति पद के चयन के लिए मतदान कराया गया। इस मतदान में अब्दुल्लतीफ़ रशीद को 162 मत पड़े और वे आधिकारिक रूप में इराक़ के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। अपने चयन के बाद इराक़ के नए राष्ट्रपति अब्दुल्लतीफ रशीद ने मुहम्मद शेयाअ अस्सूदानी को नए मंत्रीमण्डल के गठन का ज़िम्मा सौंपा। इराक़ के नए राष्ट्रापति के रूप में अब्दुल्लतीफ रशीद के चयन ने कुर्दों के दो महत्वपूर्ण दलों के परस्पर मतभेदों को एक किनारे कर दिया।
इराक़ के संविधान के अनुसार इस देश का राष्ट्रपति कुद्रों में से होना चाहिए। नए राष्ट्रपति के चयन को लेकर इराक़ के कुर्दों के राजनैतिक दलों में गंभीर मतभेद चले आ रहे थे। अब्दुल्लतीफ रशीद के नए राष्ट्रपति बनने के साथ ही इराक़ की कुर्द डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख मसूद बारेज़ानी ने टेलिफोन के माध्यम से अब्दुल्लतीफ रशीद को बधाई देते हुए उनके समर्थन की बात कही। उन्होंने आशा की कि इराक़ अब राजनीतिक प्रक्रिया में सकारात्मक क़दम बढ़ाएगा। इराक़ के नए मंत्रीमण्डल के लिए अब्दुल्लतीफ रशीद की ओर से मुहम्मद शेयाअ अस्सूदानी का चयन इस बात का परिचायक है कि इस देश में बड़े संसदीय दल का गठन शियों के समन्वय से संभव है।
यह वास्तविकता है कि अगर वहां पर शियों की ओर से योगदान न किया जाता तो नए राष्ट्रपति का चयन लगभग मुमकिन नहीं हो पाता। इस प्रकार मुस्तफ़ास अलकाज़ेमी की ज़िम्मेदारी समाप्त हो रही है और नए मंत्रीमण्डल का गठन अस्सूदानी करेंगे।
यह काम सद्र धड़े के लिए बड़ी पराजय है जो पिछले एक वर्ष के दौरान इराक़ में नए प्रधानमंत्री के चयन और मंत्रीमण्डल के गठन में तरह-तरह से बाधाएं डाल रहा था। इराक़ में नए राष्ट्रपति के चयन से पता चलता है कि इस देश को राजनैतिक संकट से निकालने के लिए वहां के राजनैतिक दल, एकजुट हो गए हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए