इस्राईल ने 2022 में सबसे ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों की जान ली
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i117710-इस्राईल_ने_2022_में_सबसे_ज़्यादा_फ़िलिस्तीनियों_की_जान_ली
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पिछले 16 वर्षों के दौरान 2022 फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में सबसे रक्तरंजित और खूनी वर्ष रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २०, २०२२ ०८:३५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने 2022 में सबसे ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों की जान ली

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पिछले 16 वर्षों के दौरान 2022 फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में सबसे रक्तरंजित और खूनी वर्ष रहा है।

अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवीय समन्वयक ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पिछले 16 वर्षों में 2022 फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में सबसे रक्तरंजित वर्ष था।

फ़ार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अतिग्रहित क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवीय मामलों के समन्वयक लूसिया एल्मी ने वेस्ट बैंक में कर्फ्यू लगाने सहित पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में हिंसक गतिविधियों में वृद्धि पर अपनी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि 2022 में सहित 26 बच्चों सहित कम से कम 105 फ़िलिस्तीनी, इस्राईली सैनिकों के हाथों शहीद हुए। उनका कहना था कि 2006 के बाद, 2022 सबसे ख़ूनी वर्ष था।

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में फिलीस्तीनियों के मारे जाने के मासिक औसत में 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

लूसिया एल्मी ने कहा कि 2022 में वेस्ट बैंक में मरने वाले ज़ायोनियों या विदेशियों की संख्या 17 थी।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें