इस्राईल के मुक़ाबले में लेबनान की ऐतिहासिक जीत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i117824-इस्राईल_के_मुक़ाबले_में_लेबनान_की_ऐतिहासिक_जीत
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी संगठन हिज़्बुल्लाह की केन्द्रीय परिषद के एक सदस्य का कहना है कि लेबनान, एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०२२ १५:५३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के मुक़ाबले में लेबनान की ऐतिहासिक जीत

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी संगठन हिज़्बुल्लाह की केन्द्रीय परिषद के एक सदस्य का कहना है कि लेबनान, एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।

पिछले हफ़्ते लेबनान और इस्राईल के बीच समुद्री सीमांकन को लेकर एक समझौता हुआ था।

इस संदर्भ में हिज़्बुल्लाह के नेता शेख़ नबील क़ाऊक़ का कहना था कि इस्राईल के साथ समुद्री सीमांकन समझौते में लेबनान की सभी मांगों को पूरा किया गया है और यह बेरूत के लिए एक रणनीतिक और ऐतिहासिक सफलता है।

क़ाऊक़ का कहना था कि सिर्फ़ बातचीत से पिछले 11 वर्षों से कोई नतीजा नहीं निकल सका था, यहां तक कि लेबनान का एक मीटर समुद्री इलाक़ा भी आज़ाद नहीं हो सका था, लेकिन जैसे ही हिज़्बुल्लाह के ड्रोन विमानों ने कैरीश गैस फ़ील्ड के ऊपर उड़ान भरी, समीकरण बदल गया और लेबनान की मांगों को पूरा किया गया।

उन्होंने कहा कि इस्राईल के नेता और सैन्य अधिकारी हिज़्बुल्लाह की सफलता को स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद देश में ही कुछ लोग उसकी उपलब्धियों को नकार रहे हैं, क्योंकि वे हिज़्बुल्लाह की सफलताओं से नाराज़ हैं और निराश हैं। msm